देश में कोविड संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में कोरोना के इतने नए मामले आए सामने ..

देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,786 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को महामारी के 2,139 केस मिले थे जबकि इससे पहले 11 अक्टूबर को 1,957 मामले मिले थे।

एक्टिव केस बढ़े

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 2,557 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, एक्टिव केस अब बढ़ गए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,292 से बढ़कर 26,509 हो गई है।

24 घंटे में 12 लोगों की मौत

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में कोरोना के 12 और मरीजों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में ही कोरोना से 6 लोगों की जान चली गई है। देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 847 लोगों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 21 हजार 319 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल 4 करोड़ 40 लाख 65 हजार 963 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

  • कोरोना के एक्टिव केस- 0.06%
  • रिकवरी दर- 98.76%
  • डेली पाजिटिविटी दर- 1.08%
  • साप्ताहिक पाजिटिविटी दर- 1.05%

219.15 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अब तक 102.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94.91 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 21.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिन में कोरोना की 5,69,709 वैक्सीन लगाई गई है।

Pmc Publish

Learn More →