25 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनें की जरुरत

मेष राशिफल 25 मार्च 2023

आज पैसों की स्थिति और उससे जुड़ी परेशानियां तनाव की वजह साबित हो सकती हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ राशिफल 25 मार्च 2023

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक आपके खर्चों में वृद्धि होती रहेगी, लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशिफल 25 मार्च 2023

आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल 25 मार्च 2023

आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से नए संबंध स्थापित होंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। आज आप अपने लिए थोड़ा समय निकालें और दिमाग को शांत रखकर अपनी योजनाओं पर काम करेंगे।

सिंह राशिफल 25 मार्च 2023

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासकर बुखार आने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुखद पल आएंगे।

कन्या राशिफल 25 मार्च 2023

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप कोई खास काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। देवी मां आपके खजाने को धन से भरने में मदद करेंगी।

तुला राशिफल 25 मार्च 2023

आज आपकी राशि के लिए स्थिति बहुत सकारात्मक नहीं है। ऊर्जा की कमी रहेगी। आज कुछ ज्यादा ही भावुकता की अनुभूति हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आवेग की वजह से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 25 मार्च 2023

आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, दोपहर के बाद आप उनसे छुटकारा पा लेंगे। आपकी आमदनी खूब होगी। खर्चे कम होंगे। बावजूद इसके आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

धनु राशिफल 25 मार्च 2023

आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। नवरात्रि के शुभ दिन पर, देवी कुष्मांडा जीवन के हर क्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगी। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। देवी कुष्मांडा को फल अर्पित करें, आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशिफल 25 मार्च 2023

जटिल समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। मन में कुछ चिंता रहेगी। संतान की मांगों से परेशान रहेंगे। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिफल 25 मार्च 2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी वाक्पटुता और हाजिर जवाबी के चलते आप अपने कई कामों को सफल बनाने में सफल रहेंगे। सेहत पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन में आप अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में सफल रहेंगे।

मीन राशिफल 25 मार्च 2023

आज आप अपनी कोई बात दूसरों के सामने खुलकर रख पाएंगे। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियां बिखेरेंगी। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Pmc Publish

Learn More →