टेक्नोलॉजी

2025 में Apple का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा iPhone 17 Slim

Apple ने कुछ दिनों पहले ही iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। अब उसके अपकमिंग iPhone 17 सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। ये आईफोन मॉडल 2025 में लॉन्च होंगे। अपकमिंग आईफोन्स के लेकर बताया जा रहा जा रहा है कि एपल स्टेंडर्ड iPhone 17 और iPhone 17 Pro के साथ iPhone 17 Slim/iPhone 17 Air नए मॉडल भी लॉन्च कर सकता है। मिनी और प्लस के साथ यह आईफोन का तीसरा मॉडल होगा।

iPhone 17 Slim/iPhone 17 Air : क्या होगी कीमत
एपल को लेकर खबर है कि कंपनी अगले साल पतला और लाइटवेट डिवाइस ‘Slim’ और ‘Air’ नाम के साथ लॉन्च कर सकता है। एप का यह फोन नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इनमें नया OLED पैनल दिया जा सकता है। दिलचस्प बात इसकी कीमत को लेकर सामने आई है।

iPhone 17 Slim/iPhone 17 Air की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये iPhone 17 Pro Max से ज्यादा होगा। अपकमिंग iPhone 17 Slim स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च होने वाला कंपनी का सबसे प्रीमियम डिवाइस होगा। खबरों की माने तो इसे 1,199 डॉलर की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 17 Slim डिजाइन भी होगा अलग
एपल ने iPhone X के प्रीमियम डिजाइन और लुक के साथ सभी चौंका दिया था। कुछ ऐसा ही कंपनी iPhone 17 Slim के साथ कर सकती है। फिलहाल इसे लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है। इसके साथ ही डिजाइन में एक और बदलाव हो सकता है। एपल डायनेमिक आइलैंड के साइज को छोटा कर सकती हैं। इस फोन का साइज iPhone 16 Plus की तुलना में छोटा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button