खेल

21 साल में पहली बार, अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में दोहराया कोच गंभीर वाला कारनामा

 29 साल के ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने दलीप ट्रॉफी 2024 में इतिहास रच दिया है। अभिमन्यू ने इंडिया बी बनाम इंडिया सी के बीच खेले गए मैच में शानदार शतकीय पारी खेली।

यह उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 24वें सेंचुरी रही। इंडिया बी की कप्तानी करते हुए अभिमन्यु ने टीम की पारी को संभालने का काम किया।

रिंकू सिंह और सरफराज खान बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन अंत तक अकेले ईश्वरन क्रीज पर खड़े रहे और उनके बल्ले से नाबाद 157 रन निकले।

इंडिया सी द्वारा मिले 526 रन का पीछा करते हुए इंडिया बी टीम 332 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ ईश्वरन ही नॉटआउट रहे। इस दौरान उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया। दलीप ट्रॉफी के इतिहास के 21 साल बाद ये कमाल किसी प्लेयर ने किया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

Abhimanyu Easwaran ने गौतम गंभीर के क्लब में मारी शान से एंट्री
दरअसल, इंडिया बी बनाम इंडिया सी के बीच खेले गए दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड मैच ड्रॉ रहा। पहली पारी में इंडिया सी की टीम 525 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

ईशान किशन के बल्ले से 111 रन की पारी निकली, जबकि कप्तान ऋतुराज ने 58 रन बनाए। मानव ने 82 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में पहली पारी खेलते हुए इंडिया बी टीम क तरफ से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 157 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उनकी पारी में 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इंडिया सी टीम ने दूसरी पारी में 128 रन के साथ पारी घोषित की। मैच में अभिमन्यू ईश्वरन ने 157 रन की नाबाद पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ईश्वरन दलीप ट्रॉफी इतिहास में किसी मैच की एक पारी में नॉटआउट पारी खेलने वाले 7वें प्लेयर बने। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स के क्लब में एंट्री की। ऐसा दलीप ट्रॉफी के इतिहास में 21 साल बाद हुआ।

उनसे पहले यह कारनामा गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, वीसम जाफर जैसे दिग्गज कर चुके हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने कई मौकों पर अहम पारियां खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button