मनोरंजन

33 साल के ‘बाल कलाकार’ ने Shah Rukh और विजय को दी मात

Netflix की फिल्म ‘कर्तव्य’ ने एक्टर युद्धवीर अहलावत को ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में से एक बना दिया है। सैफ अली खान की इस नई फिल्म में हरपाल का किरदार निभाने वाले इस एक्टर ने अब IMDb की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में टॉप किया है।

शाह रुख-विजय-ऐश्वर्या को छोड़ा पीछे

युद्धवीर अहलावत (Yudhvir Ahlawat) ने इस लिस्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), Jr NTR, विजय और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘कर्तव्य’ देखने के बाद कई दर्शकों को लगा कि युद्धवीर अहलावत एक बाल कलाकार हैं। हालांकि, असल में यह एक्टर 33 साल के हैं और पिछले कई सालों से थिएटर और फिल्मों में काम कर रहे हैं।

कर्त्तव्य में निभाया शानदार किरदार

‘कर्तव्य’ (Kartavya) फिल्म में युद्धवीर अहलावत ने हरपाल का किरदार निभाया है। एक ऐसा युवा लड़का जिसके इर्द-गिर्द ही पूरी कहानी घूमती है। फिल्म में, हरपाल को मानसिक और शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है, और आखिरकार उसे हत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है; इसी घटना के चलते सैफ अली खान का किरदार व्यवस्था से लोहा लेने के लिए खड़ा हो जाता है। Netflix की इस फिल्म के संदर्भ में, यह किरदार चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है।

युद्धवीर अहलावत का फिल्मी सफर

‘कर्तव्य’ से पहले, युद्धवीर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने चंद्रो तोमर के बेटे का किरदार निभाया था। इसके बाद वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आए और बॉबी देओल व विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में भी दिखाई दिए।

हरियाणा के गांव से IMDb की सबसे पॉपुलर लिस्ट तक युद्धवीर अहलावत हरियाणा के झज्जर जिले के शेरिया गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता, ज्ञान सिंह अहलावत, सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सेवारत थे। वे कई सालों तक थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं जिसकी मेहनत उनकी हर परफॉर्मेंस में दिखती है।

Related Articles

Back to top button