राष्ट्रीय

50 लाख के पार पहुंचे FASTag वार्षिक पास यूजर्स

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि फास्टैग वार्षिक पास की सुविधा शुरू होने के छह महीनों में ही इसका उपयोग करने वालों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई। इस अवधि में 26.55 करोड़ से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले यात्रियों को वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए 15 अगस्त, 2025 को वार्षिक पास सुविधा शुरू की गई थी।

चंडीगढ़ सबसे आगे

वार्षिक पास के उपयोग के मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे है, जो देशभर में कुल वार्षिक पास लेनदेन का 14 प्रतिशत है, इसके बाद तमिलनाडु 12.3 प्रतिशत लेनदेन के साथ दूसरे और दिल्ली 11.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बिजवासन टोल प्लाजा सबसे आगे 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित बिजवासन टोल प्लाजा वार्षिक पास के उपयोग में सबसे आगे रहा, जहां कुल वाहन क्रासिंग का लगभग 57 प्रतिशत इसी पास के जरिये हुआ। राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू यह वार्षिक पास तीन हजार रुपये की एकमुश्त राशि के भुगतान पर एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रासिंग की सुविधा देता है।

Related Articles

Back to top button