मनोरंजन

55 साल पहले रिलीज हुआ Mohammad Rafi का 6 मिनट 29 सेकेंड का वो एवरग्रीन गाना

गाने तो कई आते और जाते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही होते हैं जो हमारे दिलों में जगह बना पाते हैं। पुराने गानों में ये खासियत थी कि उनके बोल और धुन अपने आप ही जुबान पर चढ़ जाते थे। सिंगर्स की आवाज में मिठास होती थी और एक-एक शब्द था गहन अर्थ होता था।

बार-बार सुनना पसंद करते हैं लोग

इन गानों में प्यार, दर्द, जुदाई, इंतजार और मिलन जैसी भावनाएं लबालब भरी होती थीं जो दिल को सुकून देने का काम करते थीं। यही इसकी सादगी है कि लोग इसे बार-बार सुनना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड का पॉपुलर सैड सॉन्ग

आज हम बात करेंगे 70 के दशक में रिलीज हुआ वो गाना जिसे राजेंद्र कुमार और साधना पर फिल्माया गया था। गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने और संगीत था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की। फिल्म का नाम था ‘आप आए बहार आई’ जोकि साल 1971 में रिलीज हुई थी। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे जो उदासी और अलगाव की कहानी बयां करते हैं।

यूट्यूब पर मिले हैं मिलियन व्यूज

गाना उस समय रेडियो पर खूब बजा करता था और आज की जेनरेशन के दिल टूटे आशिक भी इससे रिलेट कर पाएंगे। आज भी इसे सुनकर आंखे आंसुओं से डबडबा जाती हैं। अगर आपके मन में कोई एक्स की यादें बसीं हुई हैं तो आप गाने को सुनते ही उसमें जरूर खो जाएंगे। लीड एक्टर्स के अलावा इसमें प्रेम चोपड़ा, राजेंद्रनाथ और राज मेहरा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस तरह से य गाना गीतमाला के सदाबहार गीतों में आज भी शामिल हैं। गाने को यूट्यूब पर 42 मिलियन व्यूज मिले हैं।

फिल्म की कहानी नीना (साधना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुमार (प्रेम चोपड़ा) के बच्चे की मां बनने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश करती है। रोहित (राजेंद्र कुमार) उसे बचाता है और बच्चे को अपनाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

Related Articles

Back to top button