
देश भर में 14.2 किलो के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की वृद्धि की गई है। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
मौजूदा समय में अमृतसर में घरेलू गैस सिलेंडर 890 रुपये में मिल रहा था जो अब दाम बढ़ने के बाद करीब 950 रुपये में मिलेगा। वहीं जालंधर में घरेलू सिलेंडर का दाम 882 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है।
लुधियाना में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 880 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो गया है। वहीं व्यवसायिक सिलेंडर का रेट 1851 रुपये से बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है। पटियाला में पहले रसोई गैस का रेट 862.50 था। अब यह बढ़कर 922.50 रुपये हो गया है।
सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। खासताैर पर महिलाओं का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट हिल जाएगा। सरकार को इस पर गौर करना चाहिए।





