कारोबार

7 नहीं 32% टैरिफ हुआ कम, 50 सीधे 18 पर बनी बात; ट्रंप के बयान से हुई थी कन्फ्यूजन

भारत और अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) के लॉक हो चुकी है। सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा कि हम भारत पर लगे टैरिफ को 25 फीसदी से 18 फीसदी कर रहे हैं।

इस खबर के बाद एक कन्फ्यूजन ये उठी कि भारत पर तो कुल 50 फीसदी टैरिफ था, जिसमें 25 फीसदी रेसिपोकल और 25 फीसदी रूस से तेल खरीदने को लेकर पेनल्टी के रूप में।

इस मुद्दे को लेकर उठ रही कन्फ्यूजन को व्हाइट हाउस ने दूर कर दिया है। अभी तक ऐसा लग रहा था कि भारत पर सिर्फ रेसिपोकल टैरिफ यानी 25 फीसदी में से 7 फीसदी कम हुआ है।

व्हाइट हाउस बोला रूसी तेल खरीद पर 25% पेनल्टी खत्म
लेकिन व्हाइट हाउस के ताजा बयान के अनुसार अमेरिका ने भारत पर लगे कुल 50 फीसदी टैरिफ को कम करके 18 फीसदी कर दिया। यानी रूसी तेल खरीदने पर पेनल्टी के रूप में जो 25 फीसदी टैरिफ था उसे भी खत्म कर दिया गया और साथ ही साथ 25 फीसदी रेसिपोकल टैरिफ को कम करके 18% (US Tariff on India) कर दिया गया।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत से होने वाले सभी इंपोर्ट पर लगाए गए 25% पेनल्टी ड्यूटी को खत्म कर रहा है, जो पहले से लगे 25% “रेसिप्रोकल” टैरिफ रेट के ऊपर लगाई गई थी।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय एक्सपोर्ट पर कुल टैरिफ रेट आज तक लागू 50% रेट से घटकर 18% हो जाएगा।

ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा था- “आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं, और अपने देश के एक ताकतवर और सम्मानित नेता हैं। हमने कई बातों पर चर्चा की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और, शायद, वेनेजुएला से बहुत ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हुए।”

उन्होंने आगे लिखा- इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते, और उनके अनुरोध पर, तुरंत असर से, हम यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए, जिसके तहत यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट मे आगे लिखा कि इसी तरह, वे भी यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर ज़ीरो कर देंगे। प्रधानमंत्री ने $500 बिलियन डॉलर से ज़्यादा के अमेरिकी एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई दूसरे प्रोडक्ट्स के अलावा, बहुत बड़े लेवल पर “बाय अमेरिकन” करने का भी वादा किया। भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

Related Articles

Back to top button