टेक्नोलॉजी

98-इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 सीरीज हुई लॉन्च

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 लॉन्च हो गया है। शाओमी ने यह लेटेस्ट टीवी अपने नए Redmi K90 सीरीज स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी 98-इंच 4K डिस्प्ले के साथ आता है। यह टीवी XM9000 चिप के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,700 निट्स है। Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 मॉडल को 3,864 डिमिंग जोन के साथ पेश किया गया है। यह Android टीवी HyperOS 3 पर रन करता है। Xiaomi ने इस टीवी के साथ Redmi Projector 4 Pro भी मार्केट में लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर ऑटोफोकस के लिए ToF सेंसर के साथ आता है।

शाओमी का 98-इंच वाले Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 मॉडल के साथ कंपनी ने 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच, और 85-इंच के मॉडल पेश किए हैं। यहां हम आपको शाओमी के टीवी और प्रोजेक्टर की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi TV S Pro Mini और Redmi Projector 4 Pro की कीमत

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 का 98-इंच मॉडल चीन में CNY 15,999 (करीब 1,94,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। बात करें Redmi Projector 4 Pro की तो इसे चीन में CNY 1,499 (करीब 18,000 रुपये) में पेश किया गया है।

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 की खूबियां

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 सीरीज को 98-इंच 4K (2,160×3,840 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ पेश किया है। शाओमी का दावा है कि इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,700 निट्स और रिफ्रेश रेट 330Hz तक है। 4K कंटेंट के दौरान इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस मॉडल के बैजल 4.6mm और स्क्रीन ब्लैक बॉर्डर 0.9mm है। टीवी के व्यूविंग एंगल की बात करें तो यह 178-डिग्री है।

शाओमी का यह टीवी वैरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और FreeSync Premium Pro सर्टिफाइड है। पैनल की बात करें तो इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो मोशन एस्टिमेशन एंड मोशन कॉम्पेनसेशन (MEMC) सपोर्ट करता है। यह 95 परसेंट कवरेज और DCI-P3 कलर गौमट सपोर्ट करती है।

यह टीवी 3,864 हाई-रेजोल्यूशन बैकलाइट जोन प्रीसाइज लाइट और शैडो कंट्रोल करता है। स्मार्ट टीवी में लाइट सेंसर और कलर टंप्रेचर सेंसर सपोर्ट करता है जो रियल टाइम में डिटेक्टिंग एंबिएंट लाइट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह डायनमिकली एडजेस्ट ब्राइटनेस और कलर टेंप्रेचर सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 में कंपनी ने XM9000 चिप दिया गया है। यह Android TV कंपनी के HyperOS 3 यूजर इंटरफेस पर रन करता है। यह टीवी 2.1.2-चैनल स्पीकर (71W) के साथ Harman AudioEFX और Dolby Atmos रन करता है।

Redmi Projector 4 Pro के फीचर्स

Redmi Projector 4 Pro की बात करें तो यह 600 lumens CVIA ब्राइटनेस और MEMC सपोर्ट करता है। यह 1080p रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। यह प्रोजेक्टर 120 इंच तक का डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें 8W डुअल स्पीकर भी मिलता है, जो पैसिव बेस पैनल के साथ स्टीरियो साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

Xiaomi का यह प्रोजेक्टर AI फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल सपोर्ट करता है। Redmi Projector 4 Pro में कंपनी ने ToF स्मार्ट फोकस का सपोर्ट दिया है, जो इसे ऑटो फोकस पर सपोर्ट करता है। यह टीवी Xiaomi HyperOS Connect फीचर के साथ आता है, जो 24-महीने की वारंटी सपोर्ट करता है।

Related Articles

Back to top button