राष्ट्रीय

अंडमान और निकोबार में दो बार महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता रही 4.3

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 187 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (NCS) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भूकंप की गहराई 30 किमी थी। भूकंप सुबह 8:05 बजे आया। इससे पहले म्यांमार और चीन में भी भूकंप आया था। 

इससे पहले, NCS ने ट्वीट कर कहा था, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 215 किलोमीटर ESE पर सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 44 किलोमीटर थी। 

खबर अपडेट की जा रही है…

Related Articles

Back to top button