महाराष्ट्र

पालघर में शराब के नशे में कार सवार ने महिला प्रोफेसर को मारी टक्कर, अस्पलात में मौत

महाराष्ट्र में शराब के नशे की हालत में कार से टक्कर मारने की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में पालघर जिले में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी कार से एक कॉलेज प्रोफेसर को टक्कर मार दी, जिसमें प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 साल की प्रोफेसर आत्मजा कासट काम करके अपने घर जा रही थीं, तभी रास्ते में एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रोफेसर आत्मजा गंभीर रूप से घायल हुईं
दुर्घटना में प्रोफेसर आत्मजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत हो गई। मामला गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे अर्नाला सागरी पुलिस थाने के सीमाक्षेत्र में हुई।

दुर्घटना के समय नशे में था आरोपी- पुलिस
सीनियर इंस्पेक्टर विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था। अधिकारी ने बताया कि उसे भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button