पंजाबराज्य

पंजाब: विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

साहनेवाल के इलाके में एक महिला ने संदिग्ध हालातों में पंखे के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय उसका पति काम पर गया हुआ था, जब वह वापस आया तो उसे इस संबंध में पता चला। इसके बाद उसने आस-पड़ोस के लोगों को सूचित कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पता चलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान मूल रूप से बिहार की रहने वाली खुशी के रूप में की गई है। ए.एस.आई. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। मृतका के पति नितिश कुमार ने बताया कि उनकी शादी करीब 3 साल पहले हुई थी और उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है। वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर पत्नी मानसिक तौर पर परेशान थी। जब पति काम पर चला गया तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button