पंजाबराज्यहरियाणा

पंजाब और हरियाणा में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।  अगले सप्ताह दोनों राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की चेतावनी दी है।

पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश की संभावना है। खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी।

फिरोजपुर रहा सबसे ठंडा

उधर, शनिवार को सात डिग्री तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 26.2, पठानकोट का 26.6 डिग्री, जालंधर का 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम

मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 13 मार्च को चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक करनाल और झज्जर में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही, जबकि नारनौल में सबसे गर्म दिन रहा।

हरियाणा के करनाल और झज्जर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button