राज्यहरियाणा

हरियाणा: हुडा सिटी पार्क से पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ा

रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ने का मामला सामने आया है। 1 अक्टूबर 2023 को हुडा सिटी पार्क पुरानी जेल रोहतक का नामकरण किया था। ऐसे में पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क पर लगा स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा का रात के अंधरे में असामाजिक तत्वों ने बोर्ड उखाड़ दिया। घटना से समाज के अंदर रोष है। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, जो समाज के माहौल को खराब करना चाहते हैं।

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित व समाज सेवी नवीन शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से नगर निगम रोहतक ने हाउस की मीटिंग पास करके 1 अक्टूबर 2023 को हुडा सिटी पार्क पुरानी जेल रोहतक का नामकरण किया था। कुछ असामाजिक तत्वों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दियाद्ध प्रशासन से मांग की जाती है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क का बोर्ड दोबारा लगाया जाए।

Related Articles

Back to top button