राज्यहरियाणा

हरियाणा के जाट ओपी धनखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मेनिफेस्टो कमेटी में हरियाणा को भी जगह मिली है।

बता दें कि ओमप्रकाश धनखड़ को कमेटी में मेंबर बनाया गया है। ओपी धनखड़ अभी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इससे पहले वो हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

गौरतलब है कि ओपी धनखड़ हरियाणा में भाजपा का बड़ा जाट चेहरा हैं। 27 मार्च को ही ओपी धनखड़ को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को उनके साथ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button