राज्यहरियाणा

हरियाणा : राहगीरी में मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री संग चलाई साइकिल

अंबाला में साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी शामिल रहे। उधर अलग अलग विभागों की ओर से 44 स्टालें लगाई गई थी।

अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअथिति शामिल होकर परिवहन मंत्री असीम गोयल संग साइकिल चलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरूआत होने से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इसके बाद साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में शामिल हुए।

कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी शामिल रहे। उधर अलग अलग विभागों की ओर से 44 स्टालें लगाई गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने पांच खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देकर अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. शालीन व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button