झारखंडराज्य

झारखण्ड: आज खुलेंगे चांडिल डैम के 6 गेट, छोड़ा जाएगा 3500 क्यूसेक पानी

रविवार को चांडिल डैम का छह रेडियल गेट खोले जाएंगे। इससे 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

जानकारी देते हुए चांडिल डैम के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण चांडिल डैम भर गया है।

तटीय इलाकों में घुस सकता है पानी
यही कारण है कि रविवार की सुबह आठ बजे से छह रेडियल गेट खोला जाएगा। जिससे 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 बजे तक पानी जमशेदपुर शहर के तटीय इलाके में प्रवेश कर सकता है।

इसलिए आम जनता से अपील है कि वह पूरी तरह सतर्क रहें। यदि बरसात हुई तो स्थित खराब हो सकती है। इसलिए तटीय इलाके में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

मंदिरा डैम के खोले गए 11 गेट
लगातार वर्षा के कारण शनिवार को दोपहर ढाई बजे मंदिरा डैम के 11 गेट खोल दिए गए। इसमें पांच गेट 4 फीट और छह गेट 2 फीट खोलकर डैम से पानी छोड़ा गया।

डैम का जलस्तर 682.60 फीट दर्ज किया गया है। मंदिरा डैम के गेट खुलने से ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पहले से ही उफान पर थी, लेकिन गेट खुलते ही नदी की धारा और तेज हो गई है।

ब्राह्मणी नदी का जलस्तर
सुबह 09:00 बजे -174.2 मीटर, सुबह 10:00 बजे -174.19 मीटर, सुबह 11:00 बजे – 174.18 मीटर, दोपहर 12:00 बजे – 174.18 मीटर, दोपहर 1:00 बजे – 174.19 मीटर, दोपहर 2:00 बजे – 174.21 मीटर, अपराह्न 3:00 बजे – 174.24 मीटर, शाम 4:00 बजे – 174.34 मीटर।

Related Articles

Back to top button