उत्तरप्रदेशराज्य

यूपी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बीजेपी सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित करेगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई रविवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, भाजपा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी जो आगामी 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर शहर, गांव, गली, मोहल्लों तक पहुंचेगी।

प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, बूथ के पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा के लिए निकलेंगे। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. समीर सिंह ने बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार को सहारनपुर में तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करेंगे।‘हर घर तिरंगा’ जन अभियान के तहत प्रदेश के हर आवास, हर कार्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button