दिल्लीराज्य

दिल्ली: क्रिकेट खेलने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत

दिल्ली के रणहौला इलाके में शनिवार दोपहर करंट लगने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ कोटला विहार स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान वह गेंद लेने के लिए मैदान के कोने में गया था। जहां गौशाला में जा रहे तार के चपेट में आने से उसे बिजली का झटका लगा।

उसे बेहोशी के हालत में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिणा। रणहौला थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button