उड़ीसाराज्य

ओडिशा: महिलाओं को तोहफा; 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में पीरियड्स लीव की शुरुआत

आजादी की 78 वें वर्षगांठ के अवसर पर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री और राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी प्रभाती परिडा ने राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन के मासिक धर्म अवकाश के घोषणा की है।

उपमुख्यमंत्री परिडा कटक में एक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हो रहे एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में ही उन्होंने महिलाओं के एक दिन के मासिक धर्म की घोषणा की। इस फैसले से महिलाओं केबीच काफी खुशी है।

पहले या दूसरे दिन ले सकती हैं छुट्टियां
बता दें कि महिला कर्मचारी मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन भी छुट्टी ले सकती हैं और उनके लिए यह वैकल्पिक होगा।

साल 2004 में नैरोबी में उठाई गई थी आवाज
साल 2004 में केन्या के नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस में ओडिशा की रंजीता प्रियदर्शिनी ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान उनके संवैतनिक छुट्टी की मांग की आवाज उठाई थी।

ओडिशा की महिला कार्यकर्ता रंजीता प्रियदर्शनी ने भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सवैतनिक छुट्टी के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था।

जब क्या दिया गया था तर्क
उन्होंने तर्क दिया था कि दुनिया भर में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान शारीरिक दर्द से पीड़ित होती हैं। रंजीता के इस तर्क के बाद भारत के कई संस्थानों समेत विश्व के अन्य कई देशों में भी मासिक धर्म के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए सवैतनिक छुट्टी का समर्थन करते हुए इसे लागू भी किया है।

Related Articles

Back to top button