महाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र में आज होगा विधानसभा चुनाव का एलान? 

चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों का एलान करने वाला है। आयोग (ECI) आज दोपहर करीब 3 बजे विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र चुनावों (Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024 Date) पर भी आज एलान हो सकता है। हालांकि, चुनाव आयोग ने राज्यों के नाम का उल्लेख नहीं किया है।

4 राज्यों में होने है चुनाव
इस साल हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, झारखंड और माहाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। आज चुनाव आयोग नामांकन दाखिल करने, मतदान और परिणामों की घोषणा की तारीखें शामिल होंगी। 14 अगस्त को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की।

पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 30 सितंबर, 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।

महाराष्ट्र में चुनाव की अटकलें तेज
चुनाव आयोग 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। महाराष्ट्र में अभी सत्तारूढ़ महायुति के पास 218 और विपक्षी महाविकास आघाडी के पास 78 सीटें हैं।

दो राज्यों में ही चुनावी घोषणा की संभावना
हालांकि, चुनाव आयोग राज्यों की तारीखों के एलान से पहले राज्यों का दौरा करता है। अभी हाल में ही चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। इसलिए ये भी संभावना है कि इन्हीं दो राज्यों में एलान हो सकता है और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा बाद में हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव होने जा रहे हैं, क्योंकि पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जून 2018 में गिर गई थी, जब पीडीपी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से समर्थन वापस ले लिया था।

हरियाणा में भी हो सकता एलान
हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा और राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। 2019 के चुनावों के बाद, 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों वाली भाजपा ने जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं। इस साल की शुरुआत में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया। 2024 में हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, जजपा और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button