झारखंडराज्य

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बने केशव महतो कमलेश

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव किया। राजेश ठाकुर के स्थान पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव महतो कमलेश कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थे।

इसके अलावा, हेमंत सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया है। आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नियुक्ति की घोषणा करते हुए राजेश ठाकुर के कार्यकाल की सराहना की।

केशव महतो कमलेश सिल्ली के पूर्व विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में कुरमी वोटों को आकर्षित करने के प्रयास के तहत उनकी नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ-साथ हाल ही में राजनीतिक फलक पर उभरे जयराम महतो की कुरमी क्षेत्र में पकड़ है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस ने कुरमी मतों को आकर्षित करने की योजना के तहत केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button