टेक्नोलॉजी

Google क्रोम पर एंड्रॉइड और पीसी यूजर को मिलेगा आईफोन वाला फीचर

क्या आप भी अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल एक से ज्यादा डिवाइस में करते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए एक बड़ा अपडेट हो सकती है। अगर आपको भी अलग-अलग डिवाइस में एक ही गूगल अकाउंट के साथ सेव्ड डेटा को एक्सेस करने में परेशानी आती है तो खुश हो जाइए। अब आपको इस तरह की परेशानी नहीं आएगी। एक ही गूगल अकाउंट के साथ अब मल्टीपल डिवाइस पर सेव्ड डेटा, बुकमार्क को एक्सेस करना आसान बनाया जा रहा है।

सेव्ड डेटा एक्सेस करना होगा आसान
दरअसल, पिछले दिनों ही गूगल ने जानकारी दी थी कि कंपनी एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए क्रोम पर पासवर्ड और बुकमार्क्स को एक्सेस करना आसान बना रही है। इस सुविधा को क्रोम पर पहले आईफोन यूजर के लिए पेश किया जा चुका है। यूजर गूगल अकांउट लॉग-इन करने के बाद सेव किए हुए सारे डेटा को डिवाइस के क्रोम ब्राउजर पर ही सेव पाएंगे। ऐसा करने के लिए यूजर को गूगल सिंक टॉगल को इनेबल करने की जरूरत भी नहीं होगी। जैसे ही यूजर क्रोम पर साइन इन कर लेता है, उसे गूगल अकाउंट से सारे सेव्ड पासवर्ड, एडरेस और दूसरे डेटा को एक्सेस करने की सुविधा मिल जाएगी।

कस्टमाइज ब्राउजिंग का मिलेगा एक्सपीरियंस
गूगल का कहना है कि जहां जरूरी हुआ हम अपने यूजर को क्रोम पर साइन इन करने की सुविधा देंगे, इसके साथ यूजर को किसी भी डिवाइस पर कस्टमाइज ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फीचर के साथ मल्टीपल डिवाइस पर डेटा एक्सेस का प्रॉसेस आसान होगा। इसके साथ ही बेहतर क्रॉस-डिवाइस फंग्शलैनिटी भी रहेगी।

किन मौकों पर काम आएगी सुविधा
गूगल की ओर से यह सुविधा कई मौकों पर काम की साबित होगी। उदाहरण के लिए अगर यूजर गूगल अकाउंट लॉग-इन कर क्रोम पर कोई आर्टिकल अपने पीसी पर पढ़ रहा है तो इसी आर्टिकल को फोन पर भी पढ़ा जा सकेगा। खास कर किसी बड़े आर्टिकल को शुरू करने के बाद पीसी बंद करना पड़ रहा है तो फोन पर इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं। सेम गूगल अकाउंट के साथ सेव्ड डेटा और बुकमार्क दूसरे डिवाइस पर एक्सेस हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button