अध्यात्म

बस घर के इन स्थानों पर रखना है कपूर, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में जरूरी रूप से किया जाता है। इसके साथ ही यह अन्य घरेलू कामों में भी इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में आप कपूर से जुड़े कुछ उपाय भी कर सकते हैं, जिनके द्वारा आपको कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। धन की समस्या से लेकर घर के लड़ाई-झगड़े आदि के लिए कपूर के उपाय कारगर माने गए हैं।

वास्तु दोष होगा दूर
यदि आपके घर में वास्तु दोष व्याप्त हो गया है, तो इसके लिए आप कपूर की सहायता से ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए घर के किसी दो कोनों में एक-एक कपूर रख दें। जब कुछ दिनों बाद ये कपूर गल जाएं, तो उसके स्थान पर दूसरी कपूर रखें। ऐसे करने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है।

ऐसे दूर करें नकारात्मकता
घर के मुख्य द्वार पर आप कपूर रख सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं। इस उपाय को आप घर के साथ-साथ ऑफिस में भी अपना सकते हैं। वहीं अगर आप बेडरूम में कपूर रखते हैं, तो इससे मानसिक तनाव में राहत देखने को मिल सकती है।

बनी रहेगी बरकत
अगर आपके घर में पैसों की किल्लत बनी हुई है, तो इसके लिए आप कपूर का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सुबह स्नान से निवृत होने के बाद गुलाब के फूल के अंदर एक कपूर का टुकड़ा रख दें। इसके बाद शाम के समय उस कपूर के टुकड़े को जला दें और गुलाब के फूल को दुर्गा मां के चरणों में अर्पित कर दें। इससे आपके घर-परिवार में बरकत बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button