राज्यहरियाणा

पानीपत की प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता के लिए चयन

पानीपत की बेटी प्राक्षी गोयल मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई है। प्राक्षी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। खास बात यह भी है कि 2022 में प्राक्षी ने मिस इंडिया के लिए दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। ये आयोजन गोवा में हुआ था। अब अपने प्रदेश हरियाणा को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर प्राक्षी बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिछली बार वह फाइनल की दौड़ तक पहुंची थी, लेकिन इस बार वे फाइनल में जीतने के लिए प्रयास करेगी।

बता दें कि प्राक्षी गोयल के पिता राजीव गोयल पानीपत के सेक्टर-12 में रहते है। मां अनुपमा गृहिणी है। वे तीन बहनें है। जिनमें बड़ी प्राक्षी (23) है। प्राक्षी ने प्रारंभिक शिक्षा मिलेनियम स्कूल से की। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया। 2022 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के लिए हर राज्य से एक प्रतियोगी का चयन होता है। लेकिन प्राक्षी की तमन्ना थी कि वह अपनी जन्मभूमि का प्रतिनिधित्व करे।

प्राक्षी बोली- अनुभवों से सीखी हूं
प्राक्षी ने कहा कि मेरे अनुभवों ने मुझे सिखाया है कि मजबूत जड़ों वाला एक पेड़ सबसे बड़े तूफान का भी सामना कर सकता है। मैं अपने समुदाय, अपने शहर और प्रदेश की हर उस लड़की को प्रेरित करने की आकांक्षा रखती हूं जो मेरी तरह ऊंचा उठने के सपने देखने की हिम्मत करती है। लेकिन सामाजिक अपेक्षाओं के कारण अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में झिझकती है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि अगर आपके पास आकाश को भी छूने की चाहत है तो उसे भी छुआ जा सकता है। कुछ भी संभव है, बस आपके अंदर जज्बा होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button