कारोबार

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ

शेयर बाजार ने आज यानी 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 83,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG शेयर्स में गिरावट देखने काे मिल रही है।

जापान के निक्‍केई में 0.68% की गिरावट
एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.68%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.18% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.48% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.13% चढ़ा है।
13 सितंबर को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.72% चढ़कर 41,393 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.65% और S&P500 0.54% की बढ़त के साथ 5,626 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले बीते हफ्ते यानी 13 सितंबर (शुक्रवार) को सेंसेक्स 71 अंक की गिरावट के साथ 82,890 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही थी, ये 25,356 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button