खाना -खजाना

शाम होते ही सताती है हल्की-फुल्की भूख, तो झटपट बनाएं 5 टेस्टी स्नैक्स

शाम की हल्की-फुल्की भूख को मिटाने के लिए कई तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स मौजूद हैं, लेकिन अक्सर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती और अनहेल्दी ईटिंग करके अपनी सेहत को खतरे में डाल लेते हैं। अगर आप भी इस समस्या से अक्सर दो-चार होते हैं, तो यहां झटपट बनने वाले इन स्नैक्स (Quick and Easy Snacks) को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें।

1) दही और फल
दही और फल की मदद से आप फ्रूड सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। आप चाहें, तो इसमें अपनी पसंद के किसी भी तरह के फल जैसे केला, सेब, अंगूर या स्ट्रॉबेरी आदि डाल सकते हैं। इसके अलावा दही में थोड़ा-सा शहद मिलाकर भी आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

2) ओट्स उपमा
ओट्स से बना उपमा भी एक हेल्दी और पौष्टिक स्नैक है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च आदि डाल सकते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं।

3) मूंग दाल का चीला
मूंग दाल का चीला एक प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट स्नैक है। इसे आप सब्जियों के साथ या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं। मूंग दाल का चीला बनाने में थोड़ा समय लगता है लेकिन यह एक हेल्दी और पौष्टिक विकल्प है।

4) पनीर टिक्का
पनीर टिक्का एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक है। इसे आप ग्रिल या तंदूर में बना सकते हैं। पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी होती है। आप पनीर टिक्का को अलग-अलग प्रकार की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। खास बात है कि इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है।

5) मखाने
मखाने भी लाइट और पौष्टिक स्नैक्स में गिने जाते हैं। आप इन्हें भूनकर या फिर रोस्ट करके भी खा सकते हैं। मखाने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो आपको लंबे समय तक भूख से बचाते हैं और ओवरईटिंग भी नहीं होने देते हैं। आप मखाने को शहद या गुड़ के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button