टेक्नोलॉजी

Flipkart Big Billion Days Sales में लैपटॉप पर भारी छूट

आजकल, विद्यार्थी हो या ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी, या अपना व्यवसाय करने वाला व्यापारी, हर किसी को अपने काम को सुगम और आसान बनाने के लिए लैपटॉप की आवश्यकता होती है। यह डेटा तैयार करने, प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाने, क्लासेस लेने, मीटिंग एटेंड करने और कई अन्य कार्यों में मदद करता है। लैपटॉप की ये विशेषताएँ इसे ड्यूरेबल, पोर्टेबल, और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला बनाती हैं। यदि आप भी एक अच्छा लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2024 का यह मौका आपके लिए है।

ASUS Vivobook 15
ASUS अपने बेहतरीन लैपटॉप के लिए जाना जाता है। ASUS Vivobook 15 एक इंटेल i5 लैपटॉप है, लेकिन इसे आप इंटेल i3 की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें Intel Core i5 12th Gen, 8GB RAM, और 512GB SSD है, जो इसे एक पावरफुल सिस्टम बनाता है। 15.6 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप पतला और हल्का है। इसमें प्री-इंस्टॉल्ड MS Office भी है। यह दो रंगों—क्वाइट ब्लू और कूल सिल्वर—में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹69,990 है, लेकिन ऑफर के बाद यह ₹36,990 में मिल रहा है। इस लैपटॉप पर आप 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पुराने लैपटॉप के एक्सचेंज पर ₹2,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

Chromebook Plus
Artificial Intelligence के इस दौर में, लैपटॉप का AI सक्षम होना जरूरी है। Chromebook Plus एक पावरफुल AI कैपेबल लैपटॉप है, जो गूगल द्वारा डिजाइन किए गए ChromeOS (ऑपरेटिंग सिस्टम) के साथ आता है। यह लैपटॉप 10 सेकंड में बूट होता है, जो काफी तेज है। इसमें बिना किसी परेशानी के ऑटोमैटिक अपडेट्स मिलते हैं। इसमें Titan C सिक्योरिटी चिप के साथ सुरक्षा भी दी गई है। इसके अलावा, इसमें Gemini जनरेटिव AI का लाभ मिलता है, जिससे आप अपने आइडिया को समराइज, डिप्लॉय, और जनरेट कर सकते हैं। इसमें 128GB तक स्टोरेज उपलब्ध है, जो आपके ऐप, फोटो और फाइल्स के लिए पर्याप्त है। 1080p IPS डिस्प्ले के साथ, इसकी कीमत ₹49,990 है, और ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹21,490 हो गई है।

Acer Swift Go 14
अगर आप Acer ब्रांड का लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो Acer Swift Go 14 पर विचार कर सकते हैं। यह Intel EVO Core i5 13th Gen प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD है, जो परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। OLED डिस्प्ले के साथ, इसमें प्रीमियम स्पेसिफिकेशन है। 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर पर अतिरिक्त छूट के साथ, इसकी कीमत ₹93,999 है, लेकिन आप इसे ₹49,990 में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप Flipkart प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

HP Pavilion
HP Pavilion के 15.6″ FHD डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड, B&O ऑडियो, प्री-इंस्टॉल्ड MS Office, और इंटीग्रेटेड इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स इसे अनोखा बनाते हैं। इसकी खासियत लेटेस्ट Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM, और 512GB SSD है। यदि आप HP लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है। इस लैपटॉप पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है, जिससे इसे खरीदना और भी आसान हो जाता है। HP Pavilion की कीमत ₹83,705 है, और इसे आप ₹55,990 में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Book4
Samsung Galaxy Book4 की सबसे बड़ी खासियत Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर है। यह लैपटॉप 8GB RAM और 16GB RAM में उपलब्ध है। Intel Core i5 सेगमेंट में, यह लैपटॉप हल्का और पतला है। इसमें 15.6″ FHD डिस्प्ले, स्टाइलिश एल्युमीनियम बॉडी, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और सैमसंग इकोसिस्टम डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। इसकी कीमत ₹78,189 है, जिसे आप ₹49,990 में खरीद सकते हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 3
Lenovo IdeaPad Slim 3 शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइल का मेल है। इसमें Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 14″ FHD IPS डिस्प्ले, 250 nits ब्राइटनेस, बैकलिट कीबोर्ड और प्री-इंस्टॉल्ड MS Office है। 8GB RAM और 512GB SSD के साथ आने वाला यह लैपटॉप इस साल सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। Flipkart के ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा के साथ, इसकी कीमत ₹59,990 है, लेकिन ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹38,990 हो गई है।

Lenovo LOQ
Lenovo LOQ लैपटॉप Intel 13th Gen प्रोसेसर और NVIDIA RTX 3050 6GB ग्राफिक्स के साथ गेमर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD है। 15.6 इंच का फुल HD, IPS, 300 निट्स ब्राइटनेस, एंटी-ग्लेयर, और 100% sRGB इसे पसंदीदा बनाते हैं। यह 13th Gen गेमिंग लैपटॉप 12th Gen की कीमत पर उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹1,09,010 है, लेकिन आप इसे ₹63,990 पर खरीद सकते हैं।

ASUS TUF Gaming A15
यदि आप गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं, तो ASUS TUF Gaming A15 पर विचार करें। RGB बैकलिट कीबोर्ड और NVIDIA RTX 3050 ग्राफिक्स के साथ यह एक दमदार गेमिंग लैपटॉप है, जो किफायती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें AMD Ryzen 7 7435HS प्रोसेसर, 16GB RAM, और 512GB SSD है। 15.6″ FHD डिस्प्ले के साथ, इसकी कीमत ₹86,990 है, लेकिन ऑफर के बाद इसे ₹56,990 में प्राप्त किया जा सकता है।

HP Omen
HP Omen लैपटॉप Intel 14th Gen प्रोसेसर और 8GB ग्राफिक्स के साथ गेमिंग के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। यह पावरफुल गेमिंग लैपटॉप पहली बार ₹1.1 लाख से कम कीमत में उपलब्ध है। इसमें 16GB RAM और 1TB SSD है। इसके अलावा, फुल-साइज RGB कीबोर्ड, 16″ FHD डिस्प्ले, और प्री-इंस्टॉल्ड MS Office इस लैपटॉप के मुख्य फीचर्स हैं। HP Omen की कीमत ₹1,57,945 है, लेकिन ऑफर के बाद आप इसे ₹1,06,990 में प्राप्त कर सकते हैं।

Acer Aspire 7
Acer Aspire 7 15.6″ FHD डिस्प्ले, 6GB ग्राफिक्स, और Intel Core i5 13th Gen के साथ एक बढ़िया गेमिंग लैपटॉप हो सकता है। यह गेमिंग के दीवानों के लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें 16GB RAM है। इसकी कीमत ₹89,999 है, जो ऑफर पर ₹54,990 में मिल रही है। इसके अलावा, ₹2,000 का एक्सचेंज ऑफर और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI इसे और भी किफायती बनाते हैं।

ये सभी लैपटॉप यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे। ये परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन, और प्रीमियम फीचर्स से भरपूर हैं। Flipkart Big Billion Days सेल का लाभ उठाएं और अपने लिए सही लैपटॉप आज ही चुनें। सभी लैपटॉप पर Flipkart ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button