अपराधराज्यहरियाणा

यमुनानगर में नाबालिग से दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। लड़कियों के साथ आए दिन गलत काम हो रहे है। ताजा मामला थाना रादौर क्षेत्र के एक गांव से सामने आया जहां युवक ने बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही युवक उसे काफी दिनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। उसने बदनामी के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि चार अक्टूबर को सुबह साढ़े छह बजे वह किसी काम से घर के बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button