टेक्नोलॉजी

Motorola के इस स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 15 बीटा अपडेट

गूगल की पिक्सल सीरीज के लिए धीरे-धीरे एंड्रॉइड 15 अपडेट रोलआउट होना जारी हो गया है। ओप्पो और रियलमी जैसी कंपनियों ने भी अपडेट को लेकर रोडमैप जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं अब मोटोरोला ने भी अपनी एज सीरीज के एक स्मार्टफोन के लिए नए अपडेट का बीटा वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी के मिडरेंज Motorola Edge 50 Fusion को नए फीचर्स मिलना शुरू हो गए हैं। जिसके फोन यूजर्स का फोन चलाने का अंदाज पूरी तरह बदल गया है।

Motorola Edge 50 Fusion को मिला अपडेट
एक एक्स यूजर ने एक्स पोस्ट में अपडेट को लेकर जानकारी दी है, साथ ही ब्रेकडाउन भी साझा किया है। बीटा अपडेट का साइज 1.89GB और वर्जन नंबर V1UU135H.6 है। इसमें कई बग्स को फिक्स कर दिया गया है। ध्यान रखें मोटोरोला ने अपडेट के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में हो सकता है कि इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया हो और आने वाले दिनों दूसरे स्मार्टफोन्स को मिले।

एंड्रॉइड 15 अपडेट में क्या नया?
एक्स यूजर ने जो चेंजलॉग स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। वह दिखाता है कि इसके आ जाने से फोन फास्ट, स्मार्टफोन और ज्यादा सिक्योर हो गया है। अब यूजर्स आसानी लैंग्वेज स्विच कर सकते हैं। यह भी कहा गया है कि नया अपडेट पूरी तरह से सिक्योर है। इसमें किसी तरह का सिक्योरिटी रिस्क नहीं है।

  • सामने आई तस्वीरों के अनुसार अपडेट में FontSpaceGrotesk और FontWorkSans जैसे दो नए फॉन्ट एड हुए हैं।
  • यूजर्स लॉक स्क्रीन और क्लॉक फेस को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे।
  • कथित तौर पर एंड्रॉइड 14 ओएस में हटाए जाने के बाद फिंगरप्रिंट एनीमेशन को पर्सनल मेनू में वापस जोड़ा गया है।
  • मोटो सिक्योर ऐप अब v4.1 में अपडेट हो गया है। अब यह आपके पर्सनल डेटा को बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करता है।
  • एक्सपैंडेड वॉल्यूम टॉगल में अब दाएं से बाएं तक नीचे की ओर एनीमेशन है। विजेट को जोर से दबाने पर पॉप-अप एनीमेशन अब ज्यादा बेहतर दिखता है।

Motorola Edge 50 Fusion: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले-
फोन 6.7 इंच pOLED Endless Edge डिस्प्ले है, जो 2400 x 1080 पिक्सल Full HD+ रेजॉल्यूशन और 144 Hz रिफ्रेश रेट रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 nits की है।

रैम और स्टोरेज- इसमें 12GB तक रैम ऑप्शन हैं। इसे 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

कैमरा- स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 50MP Sony LYTIA 700C कैमरा है।

प्रोसेसर- Edge 50 Fusion में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट

Related Articles

Back to top button