राज्यहरियाणा

हरियाणा: रोहतक में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय महासचिव लेंगे मंत्रियों और विधायकों की बैठक

हरियाणा की पूरी सरकार, मंत्री, विधायक व हर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आज रोहतक में होंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश के सभी मंत्रियों, भाजपा विधायकों व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर 12 बजे के करीब पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। केबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार व कृष्ण बेदी और सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने बताया कि पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान कौन से बिंदुओं पर फोकस रहेगा, इस पर मंथन के लिए प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दो बैठक होंगी। दोपहर 12 बजे के करीब मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम व सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक विधायक भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button