राज्यहरियाणा

भिवानी में अमित सैनी नहीं चला सके गाना ‘302’

हरियाणा में बदमाशी (गन कल्चर) के गानों पर पाबंदी के बीच हरियाणी कलाकार अमित सैनी रोहतकिया भिवानी पहुंचे। यहां कार्यक्रम में अमित सैनी रोहतकिया ने कई गानों पर परफॉर्मेंस दी। इसी दौरान उनका 302 गाना बजाया गया, लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने उस गाने को बीच में ही रुकवा दिया।

हालांकि अमित सैनी ने जब जनता से पूछा तो लोगों ने 302 गाने की फरमाइश की। इसके बाद अमित सैनी रोहतकिया ने कहा कि जो होगा देखा जाएगा। उनके कहने पर गाना बजा तो दिया। लेकिन गाना बीच में ही रुकवाना पड़ा। साथ ही अमित सैनी ने कहा कि गाना सुन लो, लेकिन 302 मत लगवाना। वहीं कहा कि दो-चार दिन ही सुनोगे, उसके बाद कुछ नहीं आएगा।

अमित सैनी रोहतकिया के गाना धारा 302 में बोल “जेल मैं आना-जाना रुटिन में हो रह्या है, यो झोटे बरगा गात घी के टीन में हो रह्या है। तूं सिस्टम पाड्यगा इतनै हम जेल पाडद्यांगे। माहरा सीन करेक्टर केजीएफ के सीन में हो रहा है। जेला भीतर कटन भी चाल्य, दारू गेल्यां मटन भी चाल्य। लोगां कै म्हारे नाम की चीस देखिए। बैरिक नंबर 302 है जेल कै भीतर। 302 मै मानस 420 देखिए।”

Related Articles

Back to top button