उत्तरप्रदेशराज्य

जौनपुर में शर्मनाक घटना: 67 साल के वृद्ध ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

जौनपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 67 साल के वृद्ध ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर जिले के तेजीबाजार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका के साथ 67 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम अपने घर से धर्मस्थल जा रही थी। इसी दौरान 67 साल के एक व्यक्ति ने बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका अपने घर पहुंची और पूरी घटना दादी को बताई। तीन घंटे बाद पिता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामजी रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button