
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फलौदी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां पूरे इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में ही रहें। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फलौदी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां पूरे इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में ही रहें। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से 7 मई से लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे यह सीमावर्ती इलाका खतरे में आ गया है।
पूर्व सैनिक आए आगे
फलौदी क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों ने प्रशासन से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया है। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की अपील पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने-अपने पंचायत समिति मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से मुलाकात की। इसके अलावा जिला कलेक्टर ने भी वीडियो कॉल के जरिए सभी पूर्व सैनिकों को संबोधित किया।
जरूरत पड़ने पर ये पूर्व सैनिक प्रशासन की हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। इनमें से कई सैनिक 1971 के भारत-पाक युद्ध और कारगिल युद्ध में भी हिस्सा ले चुके हैं। आज भी उनका जोश और देशभक्ति का जज्बा कायम है। कई पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें पहले सेवा का मौका नहीं मिला, लेकिन अगर अब सेना और प्रशासन इजाजत दें, तो वे देश के लिए सीमा पर भी लड़ने को तैयार हैं।