राज्यहरियाणा

यमुना नहर में युवती ने लगाई छलांग, बचाने के लिए 2 युवक भी कूदे…

यमुनानगर के बाडी माजरा पुल पर जब लोग पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर टहल रहे थे कि तभी एक लड़की ने भागते हुए नहर के पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। लड़की को नहर में कूदते ही उसके पीछे-पीछे दो युवक और नहर में कूद गए बताया जा रहा हैं कि तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

लड़की को बचाने के लिए उसके पीछे नहर में कूदे दो युवक पानी के बहाव में बहने लगे। रात का अंधेरा होने के कारण इन तीनों में किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था और ऐसे में लड़की और एक लड़का तो पानी के बहाव में बह गय।हालाकि एक युवक जैसे तैसे नहर के किनारे तक पहुंच गया लड़का और लड़की के पानी में बहने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई।

इस मामले की सूचना आसपास के लोगों ने गोताखोरों और पुलिस को भी दे दी सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और लड़का लड़की को ढूंढने के लिए वह भी लगातार नहर में दोनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन दोनों का कुछ भी पता-पता नहीं चल पा रहा हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत इस मामले की जानकारी करनाल के इंद्री थाना में भी दे दी।

पानी का बहाव इतना तेज है कि जब लड़की पानी में कूदी थी तो काफी दूर तक वह पानी के बहाव में ऊपर ही बहती गई जिसके आधार पर पुलिस और गोताखोरों का कहना है की पानी की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों का यहां आस-पास में मिलना मुश्किल है।

फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है तो वही पुलिस आसपास के लोगों से भी लड़की के कूदने के बाद दो लड़कों के कूदने का कारण तलाश रही है।

Related Articles

Back to top button