कारोबार

नहीं आएगा Reliance Jio का आईपीओ

रिलायंस जियो के आईपीओ (Reliance Jio IPO) का निवेशकों को बेसब्री इंतजार था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो का आईपीओ बहुत जल्द ही लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब कंपनी की ओर से इसमें अभी रोक लगा दी गई है।

सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो का आईपीओ इस साल नहीं आएगा। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

 Reliance Jio IPO लॉन्च न करने की वजह?

सूत्रों ने बताया कि जियो और ज्यादा राजस्व (Revenue) और अपना कस्टमर बेस बढ़ाना चाहता है। इसके साथ ही अपना Digital Offering को भी विस्तार करना चाहता है। ताकि उसका वैल्यूएशन पहले से ज्यादा बढ़ सके।

जियो प्लेटफॉर्म का 80 फीसदी एनुअल रेवेन्यू जो लगभग 17.6 बिलियन डॉलर है, वे टेलीकॉम बिजनेस से आता है। इनमें Reliance Jio Infocomm एक बड़ा प्लेयर है।

इसके साथ ही अंबानी अपने दूसरे डिजिटल बिजनेस को भी विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ऐप्स को विकसित करना और सुविधाओं को एआई (Artificial Intelligence) के साथ जोड़ना।

इसके अलावा रिलायंस जियो एलन मस्क (Elon Musk) के साथ प्रतिस्पर्धा (Competition) करने की कोशिश करेगा। माना जा रहा है कि एलन मस्क भारत में आने वाले महीने एक नया Starlink Internet सर्विस शुरू करने जा रहे हैं।

इसे रिलायंस जियो टक्कर देना है। इस प्रोजेक्ट में गूगल और मेटा ने भी पैसा लगाया है। इस एआई इंफ्रास्ट्रकचर का नाम NvidiaNVDA.O होने वाला है।

क्यों की जा रही थी Reliance Jio IPO की उम्मीद?

2019 में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो पाँच साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होगा। वहीं रॉयटर्स की मानें तो रिलायंस साल 2025 तक जियो शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का लक्ष्य बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि ये भारत का सबसे बड़ा आईपीओ है।

Related Articles

Back to top button