अन्तर्राष्ट्रीय

यूरोपीय देशों को चेतावनी देते हुए ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका में अवैध शरणार्थियों पर शिकंजा कसने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर यूरोप पर है। उन्होंने यूरोपीय देशों को अप्रवासन रोकने की सलाह दी है। साथ ही ट्रंप ने इसे “भयानक आक्रमण” करार दिया है।

स्कॉटलैंड के एअर फोर्स स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यूरोपीय देशों को हिदायत देते हुए कहा कि आपको यह “भयानक आक्रमण” रोकने की सख्त जरूरत है।

ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप के अनुसार, “अप्रवासन पर आप सभी को एक साथ एक्शन लेना चाहिए। वरना यूरोप खत्म हो जाएगा। कई देशों के लोग यूरोप में आकर बस रहे हैं। आपको यह “भयानक आक्रमण” रोकना होगा।”

ट्रंप ने कहा-
कुछ लोग अप्रवासन नहीं रोकना चाहते हैं। मैं चाहूं तो अभी उनका नाम ले सकता हूं। मगर, मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहता हूं। बढ़ता अप्रवासन यूरोप को खत्म कर रहा है।

अमेरिका का दिया हवाला
ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर बंद करने का जिक्र करते हुए कहा, “आपको पता है पिछले महीने के बाद कोई हमारे देश में नहीं घुस सकता है। हमने कई अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भी छुड़वा दिया।”

यूरोप में कितने अप्रवासी?
2020 में आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में लगभग 87 मिलियन (8 करोड़ 70 लाख) अंतरराष्ट्रीय प्रवासी रहते हैं। जनवरी में अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से ही ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने कई अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस छुड़वा दिया था।

यूरोप के दौरे पर ट्रंप
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप की यात्रा पर हैं। स्कॉटलैंड में उतरने के बाद ट्रंप जल्द ही यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button