राज्यहरियाणा

हरियाणा की गौशालाओं को सीएम सैनी का तोहफा…

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की 19 गौशालाओं के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गीता एवं आयुर्वेद शोध का विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकारने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े 10 वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है।

आज की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है। सरकार ने भी गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है। हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। गौमाता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून हरियाणा गौवंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया है।

Related Articles

Back to top button