राज्यहरियाणा

हरियाणा: बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ दिया जाएगा 15 हजार का मुआवजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़-बारिश से बहुत नुकसान हुआ। सरकार प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने 404 करोड़ 79 लाख की अनुदान राशि जारी की है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 4 करोड़ 72 लाख की राशि जारी की गई है। बिलों का भुगतान जनवरी 2026 तक किया जा सकता है।

सीएम ने कहा कि प्रति एकड़ 15000 का मुआवजा दिया जाएगा। हमने फसली ऋण वसूली को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दीपावली से पहले पीड़ित किसानों को मुआवजा भेज दिया जाएगा। प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि पहुंचा दी जाएगी।

किसानों के नुकसान के लिए सत्यापन का काम जारी है। इन फैसलों से किसानों को ऋण के बोझ से मुक्ति मिलेगी। ट्यूबवेल के बिलों का भुगतान दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है। बिजली बिल नहीं लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक धान की 5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। अब तक 3 लाख 58 हज़ार मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार है। झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेना जानती है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ झूठे वादे किए। हमारी सरकार ने लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च की। जिसमें करीब 1 लाख 72 हज़ार 946 बहनों ने पंजीकरण करवाया।

Related Articles

Back to top button