मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के एल्बम ‘ऑरा’ का नया गाना ‘चार्मर’ रिलीज

सान्या मल्होत्रा और दिलजीत दोसांझ का नया गाना “चार्मर” रिलीज हो चुका है। यह गाना गायक के नए एल्बम ‘ऑरा’ का हिस्सा है। इस सॉन्ग के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री का डांस देखकर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

‘चार्मर’ गाना रिलीज

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का नया गाना चार्मर रिलीज हो चुका है। इस गाने में सान्या मल्होत्रा का हॉट लुक नजर आ रहा है। उनके डांस स्टेप्स भी नेटिजंस को प्रभावित कर रहे हैं। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो में सिंगर भी शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। “चार्मर” गाने को राज रंजोध ने लिखा और संगीतबद्ध किया है, जबकि दिलजीत दोसांझ ने इसे अपनी आवाज दी है। इस संगीत वीडियो का निर्माण एवी स्रा ने किया है।

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

इस गाने के आते ही ये सोशल मीडिया पर छाता दिख रहा है। एक यूजर ने कहा, ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट, मेरा फेवरेट।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट वीडियो आजतक का।’ वहीं एक अन्य यूजर ने बोला- ‘सान्या मल्होत्रा ने आग लगा दिया।’

‘ऑरा’ एल्बम के बारे में

इन दिनों दिलजीत दोसांझ संग उनके नए एल्बम ‘ऑरा’ को लेकर चर्चे में हैं। ‘ऑरा’ के गाने ‘हीरे कुफर करें’ में मानुषी ने अपने सिजलिंग मूव्स से पूरी लाइमलाइट बटोरी थी, जो 15 अक्तूबर को रिलीज हुआ था। अब उनका एक नया वीडियो ‘चार्मर’ आज यानी 20 अक्तूबर को रिलीज हुआ है, जिसमें सान्या मल्होता नजर आ रही हैं।

सान्या मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

सान्या मल्होत्रा को आखिरी बार वरुण धवन, रोहित सराफ और जान्हवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में देखा गया था। अब वह अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button