सरसों का साग नहीं, इस विधि से झटपट तैयार करें चने का साग

सर्दियों में लोगों को सरसों का साग बेहद पसंद आता है। पर, अगर आप हर बार वही पारंपरिक स्वाद चखते-चखते बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें…. हम बात कर रहे हैं चने के साग की। जिसे बनाने में न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सर्द मौसम में शरीर को गर्माहट और ताकत देता है।
ये साग घर पर बहुत ही आसानी से बन जाता है और इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत भी नहीं होती। इसकी खुशबू, बनावट और देसी तड़का इसे बेहद खास बना देता है। चाहे रोटी के साथ खाएं या मक्के की रोटी के साथ, इसका स्वाद हर बार मन मोह लेता है। तो अगर आप कुछ हटकर, पौष्टिक और स्वादिष्ट सर्दियों का व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो चने का साग जरूर आजमाएं। यहां आपको उसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं।
चने का साग बनाने का सामान
चना साग
प्याज
लहसुन
अदरक
हरी मिर्च
टमाटर
मक्खन या देसी घी
नमक, हल्दी, लाल मिर्च
मक्का का आटा
विधि
चने का साग बनाने के लिए सबसे पहले चने की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। इसके बाद कुकर में साग, थोड़ा पानी, नमक और हल्की हल्दी डालकर 2–3 सीटी आने तक पकाएं।
अब एक पैन में देसी घी या मक्खन गर्म करें। इसमें प्याज़, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भूनें। अब टमाटर डालकर मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ दे।
अब पकाया हुआ साग इसमें मिलाएं और हल्का-सा मक्का का आटा डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से घी डालें और गरमागरम परोसें।



