अध्यात्म

 साल 2026 में कब है होली, रक्षाबंधन और दिवाली जैसे बड़े पर्व

01 जनवरी से नया साल 2026 शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 की शुरूआत 01 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि और कृतिका नक्षत्र में हो रही है। साल के पहले दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा।

साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी की 14 तारीख को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। फिर इसके बाद बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को है। इस वर्ष 01 फरवरी को महाशिवरात्रि, 04 मार्च 2026 को होली, 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ होंगे। 26 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

14 अप्रैल को बैसाखी और 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। फिर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

15 अगस्त को हरियाली तीज, 17 अगस्त को नाग पंचमी, 26 अगस्त को ओणम, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 31 अगस्त को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा।

4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि, 20 अक्तूबर को दशहरा और 29 अक्तूबर को करवा चौथा का व्रत रखा जाएगा।

नवंबर 2026 में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जो लगातार 5 दिनों तक चलेगा। 06 नवंबर को धनतेरस, 8 नवंबर दिवाली और नरक चतुर्दशी, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भाई दूज, 15 नवंबर को छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button