
राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर से जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। गुरुवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। सिस्टम का असर समाप्त होने के बाद राज्य में एक बार फिर तेज सर्दी और घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहने की संभावना है। पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका असर देखा जा सकता है।
जयपुर में लौटेगी तेज सर्दी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश व ओलावृष्टि के चलते प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी जयपुर में भी सप्ताहांत तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल जयपुर का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के स्तर पर है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इसमें 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है7
कोहरे से बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे मंगलवार को जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर को छोड़कर अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। राज्य में सबसे कम तापमान पाली में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में भी ठंड का असर
कोहरे के चलते मंगलवार को राज्य के सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
(तापमान 20 जनवरी का, डिग्री सेल्सियस में)
अजमेर – अधिकतम 25.3, न्यूनतम 9.8
भीलवाड़ा – अधिकतम 25.3, न्यूनतम 9.1
अलवर – अधिकतम 25, न्यूनतम 7
जयपुर – अधिकतम 25.2, न्यूनतम 12.7
पिलानी – अधिकतम 25, न्यूनतम 8.8
सीकर – अधिकतम 23.3, न्यूनतम 8
कोटा – अधिकतम 24.6, न्यूनतम 10.6
चित्तौड़गढ़ – अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.4
उदयपुर – अधिकतम 24.4, न्यूनतम 9.1
बाड़मेर – अधिकतम 28.8, न्यूनतम 12.6
जैसलमेर – अधिकतम 26.9, न्यूनतम 10.5
जोधपुर – अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.8
बीकानेर – अधिकतम 23.6, न्यूनतम 7.1
चूरू – अधिकतम 25, न्यूनतम 9.2
गंगानगर – अधिकतम 22.6, न्यूनतम 8
बारां – अधिकतम 22.5, न्यूनतम 9.2
जालोर – अधिकतम 26.9, न्यूनतम 7.9
सिरोही – अधिकतम 21, न्यूनतम 5.6
फतेहपुर – अधिकतम 25.1, न्यूनतम 5.2
करौली – अधिकतम 24.4, न्यूनतम 6.1
दौसा – अधिकतम 26.4, न्यूनतम 9.3
प्रतापगढ़ – अधिकतम 24.6, न्यूनतम 12
झुंझुनूं – अधिकतम 24.8, न्यूनतम 8.9
पाली – अधिकतम 24.5, न्यूनतम 4.6




