राज्यहरियाणा

सोनीपत में पटवारी की अनोखी विदाई, सरकार के खिलाफ चला रहे धरनास्थल से ही सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र

जब कोई कर्मचारी अपने विभाग से सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त होता है तब ढोल बजाकर उसके परिवार वाले और कर्मचारी घर लेकर जाते हैं लेकिन सोनीपत से कुछ ऐसी तस्वीर निकाल कर सामने आई है, जोकि एक पटवारी की सेवा पूरी होने पर आपको चौंका देगी। हुआ ये कि बीते दिन सरकार के खिलाफ पटवारियों का एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन था, लेकिन उसी दिन सोनीपत में पटवारी राजेंद्र की सेवानिवृत्ति हो रही थी तो अन्य पटवारियों और उन्होंने इस लम्हें को ऐतिहासिक बताया है।

हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान फसल खराब होने की एवज में मुआवजा राशि देने की घोषणा कि थी लेकिन छह पटवारियों को इसलिए मुख्यमंत्री ने सस्पेंड कर दिया क्योंकि उन्होंने एक ही फोटो छह जगह अलग-अलग जमीन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जिसकी खामी उजागर होने पर उन पर गाज गिरी, तो अब पटवारी संगठन ने भी उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सरकार को चेतावनी दी। अगर उन्होंने अपना यह फैसला वापस नहीं लिया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा लेकिन शुक्रवार को सोनीपत लघु सचिवालय के धरनास्थल से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच में से राजेंद्र नाम का एक पटवारी सेवानिवृत्त हो गया और जब वह अपनी विभाग में सेवाओं को समाप्त कर रहा था तब भी वह अपने साथी कर्मचारियों के बीच में मौजूद था।

राजेंद्र के अन्य साथियों ने इस लम्हे को ऐतिहासिक बताया, क्योंकि उनको लग रहा है कि राजेंद्र जैसे कर्मचारी उनके संगठन की रीढ़ की हड्डी है। जब वे अपने साथियों को छोड़कर घर जा रहे हैं तब भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं, हालांकि राजेंद्र के इस सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अन्य साथियों ने चार चांद लगाने की पुरजोर कोशिश की है।

Related Articles

Back to top button