उड़ीसाराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुरी जगन्नाथ धाम दौरा: सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 फरवरी को अपने परिवार के साथ श्रीजगन्नाथ धाम पुरी आ रही हैं।उनके दौरे को लेकर प्रमोद उद्यान से लेकर लोक भवन तक अंतिम तैयारियां की जा रही हैं।

3 फरवरी की शाम राष्ट्रपति पुरी के तालाबानिया हेलीपैड पर पहुंचेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी।4 फरवरी की सुबह वे स्वेतगंगा में पिंडदान (पितृ कर्म) करेंगी, जिसके बाद श्रीजगन्नाथ मंदिर में जाकर महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करेंगी।

पुरी में राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुल 25 प्लाटून पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही कमांडेंट रैंक के छह अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे।

पुरी में मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति जाजपुर के लिए रवाना होंगी। वे सुबह 8:30 बजे प्रशासनिक मैदान में उतरेंगी, इसके बाद मां विरजा मंदिर में दर्शन करेंगी और नवगया में पिंडदान करेंगी।

दौरे के सुचारु संचालन के लिए जाजपुर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारी कर रहा है।राष्ट्रपति मुर्मु का यह जाजपुर का पहला दौरा होगा।

जाजपुर में मां बिरजा मंदिर को ताज़ा रंग-रोगन किया गया है और रोशनी से सजाया गया है, साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैठकों में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान देवी के लिए विशेष अनुष्ठान और विशेष वस्त्रों की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवधि में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। सुरक्षा कारणों से जाजपुर के कुसुमा क्षेत्र को 3 फरवरी तक बंद रखा जाएगा। 1 फरवरी से 3 फरवरी की शाम तक पूरे शहर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

3 फरवरी की शाम राष्ट्रपति पुरी के तालाबानिया हेलीपैड पर पहुंचेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी। 4 फरवरी की सुबह वे स्वेतगंगा में पिंडदान (पितृ कर्म) करेंगी, जिसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगी।

पुरी में राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुल 25 प्लाटून पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही कमांडेंट रैंक के छह अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे।

पुरी में मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति जाजपुर के लिए रवाना होंगी। वे सुबह 8:30 बजे प्रशासनिक मैदान में उतरेंगी, इसके बाद माँ विरजा मंदिर में दर्शन करेंगी और नवगया में पिंडदान करेंगी।

दौरे के सुचारु संचालन के लिए जाजपुर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियाँ कर रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू का यह जाजपुर का पहला दौरा होगा।

Related Articles

Back to top button