10 फरवरी को आ रहा Oppo का जबरदस्त 5G फोन

ओप्पो अगले हफ्ते भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Oppo K14x के नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को नए K सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। यह आने वाला फोन Oppo K13x 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल जून में पेश किया गया था।
इतना ही नहीं Oppo K14x के लिए अब Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। Oppo के इस फोन में 6.75-इंच का डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी देखने को मिलने वाली है। चलिए फोन की लॉन्च डेट और इसके अन्य फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Oppo K14x की लॉन्च डेट
Oppo K14x को भारत में इसी महीने 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा की है। यह Oppo K13x 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल जून में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में 11,999 रुपये में पेश किया गया था।
Oppo K14x के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo K14x 5G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। डिवाइस कई AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स भी ऑफर करेगा।
यह भी कन्फर्म हो गया है कि हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। डिवाइस में ColorOS 15 देखने को मिलेगा। Flipkart टीजर से पता चलता है कि आने वाला डिवाइस मौजूदा Oppo K सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन लैंग्वेज को ही फॉलो करेगा। फोन में फ्लैट किनारे, एक फ्लैट रियर पैनल और पिल के शेप का रियर कैमरा आइलैंड मिल सकता है।
6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Oppo के इस डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग स्पीड भी मिल सकती है। बैटरी के बारे में कंपनी का कहना है कि ये 17.6 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 16.1 घंटे तक Google Maps नेविगेशन ऑफर करेगा।



