
पंजाब में कोहरे का सितम जारी है। सोमवार को भी कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार पटियाला में दृश्यता केवल 40 मीटर तक रह गई, हलवारा और बठिंडा में 50 मीटर से कम, जबकि फरीदकोट में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।
प्रदेश का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर बठिंडा में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
न्यूनतम तापमान अमृतसर 7.4, लुधियाना 8.4, पटियाला 9.4, पठानकोट 7.2, गुरदासपुर 9.0, एसबीएस नगर 9.5, फिरोजपुर 7.3, होशियारपुर 8.3 और रूपनगर 9.2 डिग्री रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। अधिकतम पारा रूपनगर में 22.7 डिग्री, पटियाला और पठानकोट में 21.4 डिग्री, लुधियाना 21.2, बठिंडा और एसबीएस नगर 21.0, अमृतसर 19.1, फिरोजपुर 19.7 और होशियारपुर 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह और देर रात वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




