झारखंडराज्य

झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगी ठंड

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिस कारण मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा।

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 6, 7 और 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिससे ठंड का असर दोबारा बढ़ सकता है।

इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। Jharkhand Weather Forecast में बताया गया है कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर फरवरी माह के अंत तक बना रहेगा।

दो दिनों तक राहत मिलने की संभावना है, लेकिन इसके बाद तीन दिनों तक ठंड का असर बढ़ेगा। मंगलवार को राजधानी व आसपास के जिलों में देर शाम ठंडी हवा का असर बढ़ने लगा है।

राज्य में कहीं कहीं कोहरा या आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानी ने मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से सतर्क रहने की सलाह दी है।

चाईबासा का तापमान सबसे अधिक
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री गुमला का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों यानी 4 और 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में काेई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 6, 7 और 8 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिससे आगामी दिनों ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
4 फरवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
5 फरवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
6 फरवरी : अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
7 फरवरी : अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

Related Articles

Back to top button