मनोरंजन

सिनेमाघरों का घाटा OTT पर पूरा करेंगे प्रभास, कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखें हॉरर कॉमेडी?

प्रभास की हॉरर कॉमेडी पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, उससे पहले ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए के लिए तैयार है। धुरंधर से मिली टक्कर के कारण फिल्म केवल 208.36 करोड़ ही कमा सकी। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म दस्तक देगी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

प्रभास-संजय दत्त और निधि अग्रवाल स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ बीते महीने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म से फैंस को एक अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन उस पर पानी फिर गया।

अभी इस मूवी को सिनेमाघरों से हटे हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, उससे पहले ही ‘मारुती’ के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। आप कब और कहां ‘द राजा साब’ देख सकते हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही है ‘द राजा साब’?
अक्सर ऐसा देखा गया है कि कई फिल्में ऐसी हैं, जो सिनेमाघरों में दम तोड़ देती हैं, लेकिन वह OTT प्लेटफॉर्म्स पर आते ही ट्रेंडिंग बन जाती हैं और दर्शकों को पसंद भी आती हैं। हालांकि, अब प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ लोगों को कितनी पसंद आती है, इसका फैसला तो मूवी के ओटीटी पर आने के बाद ही होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 6 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर प्रसारित होगी। फिलहाल ओटीटी पर ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। हिंदी भाषा में कब ये मूवी आएगी, ये जानने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

400 करोड़ के बजट में बनी ‘द राजा साब’ ने कमाए थे इतने करोड़
द राजा साब प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जो करियर की बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक बन चुकी है। 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के सामने ऐसे घुटने टेके की ये सिर्फ 3 से 4 हफ्तों तक ही सिनेमाघरों में टिक पाई

9 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने इंडिया में नेट कमाई 146.01 करोड़ तक की थी। वहीं वर्ल्डवाइड इस मूवी का कलेक्शन 208.36 करोड़ तक पहुंचा था। ओवरसीज मार्केट में फिल्म सिर्फ 34.25 करोड़ कमा पाई थी। इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु में हुई थी, जहां ‘द राजा साब’ ने 26 दिनों में 120.08 करोड़ कमाए थे।

Related Articles

Back to top button